Breaking news : सपा का प्रदर्शन हुआ तेज, 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार 

हमीरपुर :  किसानों के समर्थन में सोमवार को यहां सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुयी। सड़क पर हंगामा खड़ा होने पर पुलिस ने पार्टी के कई दिग्गजों समेत सभी कार्यकर्ताओं को पकड़कर परेड ग्राउन्ड में क्वारंटीन कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। काफी देर तक सड़क पर हंगामा भी हुआ। कार्यकर्ता परेड ग्राउन्ड में ही जमीन पर बैठकर नारेबाजी कर रहे है। इधर, कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर भी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने कड़े प्रबंध किये है।

कृषि बिलों के खिलाफ देश में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबहादुर पाल के नेतृत्व में पुष्पेन्द्र यादव, ज्ञान सिंह यादव, डा.मनोज प्रजापति, पूर्व विधायक डा.अम्ब्रेश कुमारी, लाला प्रधान, सौरभ यादव, नईम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी की। जैसे ही कार्यकर्ताओं की भीड़ पुलिस लाइन के पास पहुंची तो पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को रोक लिया। तो कार्यकर्ता पुलि से ही उलझ गये। पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को पकड़कर परेड ग्राउन्ड के अंदर किया। पूर्व विधायक डा.अम्ब्रेश कुमारी भी पुलिस के इस रवैये भड़क उठी। इन सबके बीच पुलिस ने सपा के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन के सामने पुलिस परेड ग्राउन्ड के अंदर क्वारंटीन कर दिया है।

परेड ग्राउन्ड में ही कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस के जवानों की मुस्तैदी की गयी है। अखिलेश यादव के रिश्तेदार पुष्पेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि देश का किसान कृषि बिलों के विरोध सड़क पर है। सपा भी किसानों के समर्थन में काले कानून का विरोध सड़क पर उतरकर कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक तरीके से आज प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाये है जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुये है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की बातें नहीं सुनी जाती है तब तक पार्टी आन्दोलन करती रहेगी। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन के सामने प्रदर्शन करने से पहले सपा के करीब 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर परेड ग्राउन्ड में बैठाया गया है। पुलिस के कड़े इंतजाम है।

 

कलेक्ट्रेट परिसर के गोल चबूतरे पर भाकियू नेता निरंजन राजपूत के नेतृत्व में तमाम किसान उपवास पर बैठ गये है। यहां हालांकि कृषि बिलों के विरोध में विरोध प्रदर्शन के लिये किसानों की संख्या गिनती में देखी जा रही है। भाकियू के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार के इस काले कानून को किसान समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा। किसानों का कृषि बिलों के विरोध में शांतिपूर्वक विरोध जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button