बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोनावायरस पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन

 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है। बता दें कि इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है। अर्जुन कपूर ने लिखा है कि ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सबको ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं।’

अजुर्न कपूर ने साथ ही बताया कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर की सलाह पर खुद को होम क्वारंटीन कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्‍थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।’

Related Articles

Back to top button