देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को गोली मारी, एक का गला रेता, वारदात से हड़कंप।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैंखबर है कि एक अक्टूबर की सुबह प्रेम यादव का शव मिला।उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

हत्या किसने की इस बात की जानकारी नहीं है। प्रेम यादव के आक्रोशित परिजनों ने शक के आधार पर सुबह साढ़े सात बजे के आसपास सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इस दौरान परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी किरन, बेटी सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी शामिल हैं। परिवार में अब सिर्फ 8 साल का एक बेटा बचा है।हमलावरों ने उसको भी बुरी तरह मारा है।

उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन पांचों की हत्या में धारदार हथियार के प्रयोग की जानकारी भी सामने आई है।सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज