स्वच्छता अभियान में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया।

शिमला:भाजपा शिमला मंडल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील घर द्वारा की गई।

स्वच्छता अभियान भाजपा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नादले वार्ड के ग्लेन में चलाया गया। अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मानती है, इसके अंतर्गत भाजपा के सभी कार्यकर्ता अनेकों सेवा कार्य करते हैं जैसे कि आपको ज्ञात होगा हिमाचल प्रदेश में अनेक स्थानों पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिवरों का आयोजन भी किया गया था और अब पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चल रहे हैं।

उन्होंने कहा की जी-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता भारत के लिए गर्व की बात है । भारत के प्रति विश्व का भरोसा बढ़ने में यहां की निष्पक्ष व स्वतंत्र न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है। आत्मविश्वास से भरा भारत आज 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहा है। निश्चित तौर पर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत को एक मजबूत, निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक व्यवस्था का आधार चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी को आसानी से समझ में आने वाली अधिकतम भाषाओं में कानूनों का मसौदा तैयार करने का गंभीर प्रयास कर रही है।

ताकि उन्हें महसूस हो सके कि ये उनका अपना कानून है। आज भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज