एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की अचानक तबीयत हुई खराब

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक खराब हो गई। खबर है कि वह भोपाल से बीजेपी कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। जहां उनकी तबीयत एकदम बिगड़ गई। इस सब के बाद उन्हें घर ले जाया गया था।

हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का लॉकडाउन की शुरुआत से ही दिल्ली में इलाज चल रहा था। जिसके कुछ समय बाद से ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लौट आई थी। जिसके बाद जब वह बीजेपी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी तब उनकी तबीयत एकदम खराब हो गई। उनकी तबीयत खराब होता है

खबर है कि बीजेपी सांसद की तबीयत खराब होते ही उन्हें कार्यक्रम के दौरान चक्कर आने लगे थे। जिसके बाद बताया जा रहा है कि उन्होंने यह बात अपने पास मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ से कहीं। जिसके बाद उन्हें एक कुर्सी पर बैठा दिया गया और पानी पिलाया गया। इस सब के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके घर ले जाया गया जहां पर मेडिकल टीम भी पहुंची थी। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा की आंखों का इलाज चल रहा ह।  इस वजह से उन्हें हाईडोज दवाएं खानी पड़ रही हैं। माना जा रहा है कि इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई होगी। हालांकि अब उनके परिजनों का कहना है कि इनकी तबीयत ठीक है।

Related Articles

Back to top button