बीजेपी सांसद ने पार की सभी सीमाएं, महुआ मोइत्रा पर की शर्मनाक टिप्पणी..

वैसे तो देश में लोकतंत्र जीवित है और भारत को एक बड़ा लोकतांत्रिक देश माना जाता है तभी विपक्ष में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी ने कई बार लोकतंत्र की दुहाई भी दी है फिर महंगाई हो रोजगार हो या विधायक बिल फाड़ना हो भाजपा का विरोध मुखर होकर देश में देखा गया है 2014 के कॉन्ग्रेस की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस के युवराज को सोशल मीडिया के माध्यम से पप्पू तो बना दिया पर हर कोशिश के बाद भी उन्हें देश की सबसे बड़ी सदन से दूर रखने में सफल नहीं हो पाई सच तो यह है अमेठी की हार ने भी राहुल को सदन का रास्ता दिखाया था और वह केरल के वायनाड से चलकर सदन पहुंचे और इन दिनों राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कहे गए शब्दों को भाजपा पुरजोर विरोध करती नजर आ रही है और इसी पुरजोर विरोध में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे इस समय चर्चा में है।

गौरतलब है कि अदानी के खिलाफ संसद से सोशल मीडिया तक मोर्चा खोलने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे को निशाने पर लिया है सत्ताधारी सांसद निशिकांत दुबे पर नकली डिग्री और फर्जी डिग्री का आरोप लगाया था जिसके बाद एक आरोप के बाद कई ट्वीट किए गए अब बीजेपी सांसद ने पलटवार करते हुए कहा विकृत मानसिकता के बंगाल से आई महिला दिल दहलाने और बौखलाहट के लिए एक सर्टिफिकेट और भी है इन आगरा भेजने का प्रबंध स्वीकृति में लगा हुआ है यह लोग घटिया मानसिकता के हैं इन्हें कुछ समझाना बेकार है दुबे सांसद कहते-कहते मर्यादा भी भूल गए एक तृणमूल कांग्रेस की सांसद को उन्होंने नगरवधू तक कह दिया लोकतंत्र के लिए यह शब्द काले दिन जैसे है।हालांकि भाजपा या भूल जाती है कि जिस गांधी परिवार को वह निशाना साधते हैं वह गांधी किसी के रहमों करम पर नहीं बल्कि जनता के द्वारा दिए गए वोटों से चुनकर ही लोकसभा पहुंचती रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा ने कभी आडवाणी तो कभी जोशी की तरफ ध्यान नहीं दिया जिन्हें वह मार्गदर्शन मंडल के नाम पर घर बैठा चुकी है ।जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आज यहां तक पहुंचाया है आखिर तब इनका लोकतंत्र कहां चला जाता है ।

हालांकि भाजपा या भूल जाती है कि राजनीति हमेशा अपना इतिहास दोहराती है। आज विपक्ष में बैठने वाली कांग्रेस पार्टी भी कभी सत्ता के शिखर पर बैठी थी जिस तरह से आज भाजपा बैठी हुई है और आने वाले वक्त में वह भी इसी तरह सत्ता के शिखर पर पहुंच सकती है जैसे 2 सीटों से आज भाजपा देश की सर्वोच्च पार्टी बन चुकी है और देश पर अपनी हुकूमत चला रही है ।

Related Articles

Back to top button