बिहार: मोदी लोकसभा चुनाव अभियान का करेंगे आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से करेंगे। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई ने भाजपा सूत्रों से बताया कि 13 जनवरी को पीएम चंपारण के बेतिया में रैली करेंगे। वे रमन मैदान में एक जनसभा भी करेंगे। इसी दिन में झारखंड के धनबाद भी जा सकते हैं।

भाजपा सूत्रों ने यह भी बताया है कि 13 जनवरी को बेतिया में पीएम मोदी जी बिहार के विभिन्न सड़कों और केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार होगा जब भाजपा के साथ उनके पुराने सहयोगी जेडीयू चुनावी में मैदान में नहीं उतरेंगे।

मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी के बाद से भाजपा राज्य में कई जनसभाएं और रैलियां भी करेगी। खुद प्रधानमंत्री मोदी बेगूसराय बेटियां और औरंगाबाद में तीन रैलियां करेंगे। पार्टी इस बार लोजपा और हम के साथ मिलकर 40 सीटों पर मैदान में उतरेंगे।

पीएम के कार्यक्रम के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह जी जनवरी और फरवरी में चुनावी कैंपेन में शामिल होंगे। गृहमंत्री अमित शाह जनवरी और फरवरी में सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में जनसभाएं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ नाडा बिहार के सीमांचल और पूर्वी इलाकों में रैलियां करेंगे।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में NDA को 39 सीटों पर जीत मिली थी। तब नीतीश कुमार जी JDU भाजपा के साथ थी। नीतीश के NDA से अलग होने के बाद भाजपा के पास 17 सीटें और JDU के पास 16 सीटें हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी लोजपा के पास 6 सीटें हैं। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। RJD के पास एक भी सीट नहीं है।

Related Articles

Back to top button