SP-RLD गठबंधन को बड़ा झटका, अवतार सिंह भड़ाना ने नामांकन लिया वापस

भड़ाना ने कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्होंने अपना नाम लिया वापस

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए इस वक्‍त नामांकन का दौर चल रहा है। इसी बाच एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बता दे  समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। गठबंधन के टिकट पर गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अवतार सिंह भड़ाना ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्होंने अपना नाम वापस लिया है. इस बात की जानकारी भड़ाना के वकील के जरिए दी गयी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने 13 जनवरी को 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्‍ट में जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया था। वह भाजपा छोड़कर आरएलडी में गए थे।

भाजपा को छोड़ आरएलडी में हुए थे शामिल 

अवतार सिंह भड़ाना को दल बदलने में माहिर माना जाता है. वहीं, पिछले दिनों उन्होंने चुनावी बयार में भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा था. इस दौरान भड़ाना ने कहा था है कि पश्चिम से जो हवा चलेगी वो पूरब तक जाएगी. वहीं, वह कुछ दिन पहले ट्रैक्‍टर पर सवार होकर नामांकन करने गए थे.

सपा और आरएलडी के प्रत्‍याशियों की सूची

साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर: सुदेश शर्मा (RLD)
धौलाना: असलम चौधरी (सपा)
हापुड़: गजराज सिंह (RLD)
जेवर: अवतार सिंह भड़ाना (RLD)
बुलंदशहर: हाजी यूनुस (RLD)
स्याना: दिल नवाज खान (RLD)
खैर: भगवती प्रसाद (RLD)
कोल: सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़: जफर आलम (सपा)
कैराना: नाहिद हसन (सपा)
शामली: प्रसन्न चौधरी(RLD)
चरथावल: पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी: अनिल कुमार (RLD)
खतौली: राजपाल सैनी (RLD)
नहटौर: मुंशीराम (RLD)
किठौर: शाहिद मंजूर (सपा)
मेरठ: रफीक अंसारी (सपा)
बागपत: अहमद हमीद (RLD)
लोनी गाजियाबाद: मदन भैय्या (RLD)
सादाबाद: प्रदीप चौधरी (RLD)
छाता: तेजपाल सिंह (RLD)
गोवर्धन: प्रीतम सिंह (RLD)
बलदेव: बबिता सिंह (RLD)
आगरा कैंट: कुंवर सिंह (सपा)
आगरा देहात: महेश जाटव(RLD)
फतेहपुर सीकरी: ब्रजेश चाहर (RLD)
खैरागढ़: रौतान सिंह (RLD)
बाह: मधुसूदन शर्मा (सपा)
बरौली: प्रमोद गौड़ (RLD)
इगलास:बीरपाल सिंह दिवाकर(RLD)
थानाभवन:अशरफ अली(RLD)
बुढ़ाना: राजपाल बालियान(RLD)
मीरापुर: चंदन चौहान(RLD)
मुरादनगर: सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी(RLD)
शिकारपुर: किरन पाल सिंह (RLD)

Related Articles

Back to top button