अखिलेश यादव के परिवार से आई बुरी खबर घर के इस सदस्य का हुआ निधन।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई और सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव (98) का रविवार को उनके पैतृक गांव सैफई में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष और यादव परिवार के सदस्य अंशुल यादव ने बताया कि अतर सिंह गांव में रहकर कृषि कार्य करते थे और वह सौम्य मृदुभाषी तथा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को वह मामूली रूप से अस्वस्थ हो गये थे, यादव ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे उनकी अंत्येष्टि सैफई गांव में होगी।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज