आजमगढ़ : सपा समर्थकों ने किया लोहिया और अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद

आजमगढ़ :- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवाद के महान चिंतक,सामाजिक विषमताओं जाति प्रथा,असमानता,अस्पृश्यता, रंगभेद,संप्रदायिकता के धुर विरोधी डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती तथा अमर शहीद भगत सिंह ,सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर भारी संख्या में मौजूद नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राममनोहर लोहिया जी की आज जयंती है। वह उच्च कोटि के बुद्धिजीवी और विचारक थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में और बाद में एक समर्पित नेता के साथ-साथ सांसद के रूप में भी बहुत योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश में गैर कांग्रेस वाद की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया चाहते थे कि दुनिया भर के सोशलिस्ट एकजुट होकर के एक मजबूत मंच बनाएं ,लोहिया भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेस वाद के शिल्पी थे। लोहिया ही थे जो राजनीति की गंदी गली में भी शुद्ध आचरण की बात करते थे। लोहिया अनेक सिद्धांतों और कार्यक्रमों एवं क्रांतियों के जनक थे। वे सभी अन्याय के विरुद्ध एक साथ विरोध करने के हिमायती थे। उन्होंने ही भारत में सप्त क्रांति की अलख जगाई थी। वही भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया। आज हम सभी इन महान विभूतियों को याद करके उनके आदर्शों विचारों व पग चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जो परिस्थितियां हैं उनमें पूंजीवाद व लोकतंत्र विरोधी ताकते हैं ,उनसे कोई लड़ सकता है तो समाजवादी पार्टी के विचारधारा के लोग ही लड़ सकते हैं। उन्हें कोई हटा सकता है तो सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी व उनके लोग हटा सकती है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह व लोहिया जी के आदर्शों की प्रासंगिकता इस समय बढ़ गई है और उन्हीं के आदर्शों पर चलकर हम लोग 2024 में बीजेपी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा डॉक्टर लोहिया प्रखर समाजवादी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में थे वे महात्मा गांधी के आदर्शों व चरित्र से प्रभावित होकर आजादी की जंग में कूदे कई सालों तक जेल में थे उन्होंने कहा समाजवाद के आधार पर ही आम आदमी की गरीबी बेरोजगारी महंगाई से निजात दिलाया जा सकता है।
पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा डॉक्टर लोहिया भगत सिंह सुखदेव राजगुरु आदि आजादी दिलाने के लिए यातनाएं सही कुर्बानियां दिया जिसके बदौलत देश आजाद हुआ। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ,नंदकिशोर यादव पूर्व सांसद, दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद, हरिप्रसाद दुबे, विजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, रामदुलार राजभर ,रामप्यारे यादव, संतोष गौतम ,शिव सागर यादव, वसीमउद्दीन शेख,अशोक यादव भोला, सोभनाथ यादव,श्रीराम यादव डॉक्टर हरीराम यादव,हरिश्चंद्र यादव,संदीप रजत,वीरेंद्र यादव, अजीत राव, विवेक सिंह,आशीर्वाद यादव,वेद प्रकाश यादव,जगदीश राम,आदि भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button