आजमगढ़ महा अभियान निशुल्क खाद्यान्न वितरण महा दिसंबर

2021 से मार्च 2022 तक का हुआ शुभारंभ

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी महा अभियान निशुल्क खाद्यान्न वितरण माह दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक का शुभारंभ श्री कृष्ण गौशाला पहाड़पुर में किया गया। इस योजना के अनुसार समस्त राशन कार्ड लाभार्थियों को प्रति कार्ड 1 किलो खाद्य तेल 1 किलो नमक 1 किलो चना अंतोदय राशन कार्ड प्रति कार्ड 20 किलो गेहूं 15 किलो चावल निशुल्क पात्र गिरस्ती योजना राशन कार्ड प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं 2 किलो चावल निशुल्क वितरण किया गया। महाअभियान की शुरुआत जनपद में भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन यादव जिला अध्यक्ष कोटेदार संघ आजमगढ़ ने किया इस मौके पर कोटेदार जीवन प्रताप सिंह नगर पालिका परिषद श्याम प्रताप सिंह पर्यवेक्षक सुधीर गुप्ता कैलाश गौड़ सुनील मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button