अर्नब की गिरफ्तारी ‘इंदिरा गांधी के काले दिनों की याद दिलाती है महाराष्ट्र सरकार” : सीएम रुपाणी

गांधीनगर/अहमदाबाद। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को बुधवार की सुबह मुंबई में गिरफ्तारी की गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने ट्वीट कर निन्दा की है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की इस कार्रवाई की तुलना इंदिरा गांधी के काले दिनों से की, जो तानाशाह कांग्रेस ने 1975 में किया था।

मुख्यमंत्री रूपानी ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई पुलिस को भेजकर उनके घर में जबरन अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी करना निंदनीय है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अर्नब की गिरफ्तारी ‘इंदिरा गांधी के काले दिनों की याद दिलाती है महाराष्ट्र सरकार।

उल्लेखनीय है कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी पर 2018 में एक मां और बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में आज महाराष्ट्र पुलिस ने उनके घर से अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की चहुंओर निंदा हो रही है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही राजनीतिक नेताओं ने ट्वीट करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button