अखिलेश-जयंत ने की मुलाकात, 7 को संयुक्त रैली के दौरान गठबंधन का करेंगे ऐलान

एक बार फिर साथ आए सपा-रालोद, जल्द ही यूपी में करेंगे संयुक्त रैली

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वह आए दिन रैलियों, रोडशो व अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं वह विपक्ष पर भी जमकर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात की है। जयंत चौधरी 7 दिसंबर को संयुक्त रैली करने वाले हैं।

सपा व रालोद में होगा गठबंधन, अखिलेश यादव करेंगे ऐलान

बता दें यूपी के मेरठ स्थित सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले दबथुवा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी 7 दिसंबर को संयुक्त रैली करने वाले हैं। इस रैली की तैयारियां बड़ी जोरों पर चल रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों दलों ने गठबंधन  करने का कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है और खबर है कि दोनों पार्टियों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर भी मंथन चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सीट बंटवारे को लेकर बातचीत बिल्कुल अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि अगर आगामी एक-दो दिन में सपा-आरएलडी ने अगर गठबंधन का ऐलान नहीं किया तो  7 दिसंबर को दबथुआ में ही दोनों बड़े नेता गठबंधन की घोषणा करेंगे।

सपा और रालोद की यूपी होने जा रही हैं संयुक्त रैली

यूपी में लंबे अरसे बाद सपा और रालोद की संयुक्त रैली होने जा रही है। सपा नेताओं के अनुसार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अखिलेश और जयंत की पहली संयुक्त रैली को लेकर अब दोनों दलों के नेता मिलकर खूब काम रहे हैं। ऐसे में इनका गठबंधन पक्का ही होगा। इतना ही नहीं लगातार दोनों दलों की बैठक हो रही है। जनता के बीच जाकर रैली का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं इस संयुक्त रैली को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार से मेरठ में डेरा डालने वाले हैं।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए सपा-रालोद की यह रैली राजनीतिक नजरिए से काफी अहम समझी जा रही है। इस जुटने वाली भीड़ आगामी विधानसभा के रुख का आईना दिखाने वाली होगी। अब इस रैली में देखना होगा जनता इस पार्टी का कितना समर्थन कर रही हैं। विपक्ष भी लगातार जनता से रूबरू हो रहा है।

Related Articles

Back to top button