23 दिसंबर को अलीगढ़ में अखिलेश और जयंत साझा करेंगे मंच, तैयारी जोरो पर

23 दिसंबर को किसान दिवस यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती

लखनऊ:  यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत कम समय बचा है। जिसे लेकर सभी पार्टिया जमकर तैयारिया कर रही है। ऐसे में जनता को लुभाने के लिए सपा मुखिया आए दिन रैलिया कर रहे है। इसी कड़ी में किसान दिवस यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह अलीगढ़ के इगलास में मंच साझा कर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके लिए अलीगढ़ के साथ आसपास के मंडलों से तैयारियां चल रही हैं।

सपा और रालोद गठबंधन जाट-मुस्लिम समीकरण के सहारे

अलीगढ़ क्षेत्र में सपा और रालोद का खास प्रभाव है। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में जाट बहुल इगलास सीट पर रालोद का कब्जा था। हालांकि 2017 में भाजपा ने यह सीट छीन ली। इस बार फिर सपा और रालोद गठबंधन जाट-मुस्लिम समीकरण के सहारे है। रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी के मुताबिक इगलास में मेरठ से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश है। मेरठ रैली के बाद यह भी मंथन शुरू हुआ था कि उसमें रालोद के समर्थक ज्यादा थे या सपा के।

36 सीटें रालोद के खाते में जाने की चर्चा

रालोद संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान के मुताबिक अब समर्थक साथ हैं। इसका प्रभाव अलीगढ़ में दिखेगा। उधर, अभी दोनों में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। वहीं, 36 सीटें रालोद के खाते में जाने की चर्चा है पर माना जा रहा है कि इसमें और इजाफा हो सकता है। वहीं अखिलेश यादव भाजपा पर हमला बोलते नजर आ रहे है। अखिलेश ने कहा कि इस बार जनता भीजेपी की पूरी तरह सफाया कर देगी।

Related Articles

Back to top button