ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में डूबा एक करनाल का युवक

हरियाणा के करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। साहिल 12 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया बीच पर समुद्र में नहाने गया था। वह उसका चश्मा पानी में गिर गया जैसे ही उसने झुक कर चश्मा उठाने की कोशिश की तो पानी की तेज लहर आई और साहिल को अपने साथ समुंद्र की गहराइयों में खींचकर ले गई।

दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद दो ऑस्ट्रेलियन युवक समुद्र की गहराइयों में साहिल को ढूंढने निकल पड़े। पुलिस ने भी हेलीकाप्टर के जरिए रेस्क्यू चलाया। धुंध और अंधेरा इतना ज्यादा था कि साहिल का कुछ पता नहीं चला।

साहिल का शव बह कर दूसरे समुद्र के छोर पर पहुंच गया था। रात 9:00 बजे पुलिस ने सबको बरामद किया और साहिल के दोस्तों से शिनाख्त कराई। साहिल के दोस्तों से पता चला कि साहिल की 3 साल पहले किसी अन्नु नाम की लड़की के साथ शादी हुई थी। दोनों मेलबर्न में साथ ही रहते थे। उसने हाल ही में नया घर लिया था।

कैमला गांव के संदीप ने बताया कि उसके चाचा भीम सिंह का बेटा साहिल (27) साल 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न में फर्नीचर कंपनी में काम कर रहा था। 2 साल पहले ही उसे परमानेंट सिटीजनशिप मिली थी। साल 2020 में उसकी गुढ़ा गांव की अनु के साथ शादी हुई थी। 2022 में साहिल अनु को भी अपने साथ ऑस्ट्रेलिया लेकर चला गया था और दोनों वहीं रहते थे।

Related Articles

Back to top button