मुजफ्फरनगर: शोक सभा में शामिल हुई महिला कोरोना संक्रमित, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी क्वारंटाइन

यूपी में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। अब मुजफ्फरनगर के सिसौली में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासी सभी डरे सहमे हुए हैं। यहां तक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसी के साथ ही महिला के परिवार के अलावा गांव के करीब 100 परिवारों को भी क्वारंटाइन किया गया है। दरअसल ये महिला नोएडा में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

मुजफ्फरनगर में शोक सभा में महिला अपने परिवार के साथ शामिल हुई थी। बताया जा रहा है कि उस शोक सभा में बीजेपी विधायक उमेश मलिक भी शामिल हुए थे। अब उन्हें भी क्वारटीइन किया जा सकता है। वहीं इटावा में महिला के 7 रिश्तेदारों को भी कोरोंटाइन किया गया है।

भौराकलां पुलिस ने गांव में कई दरवाजों पर क्वारनटाइन के पोस्टर नोटिस चस्पा करा दिए है। नोटिस में किसी को भी घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। नोएडा में महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस को एसडीएम और सीएमओ की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए। दरअसल महिला 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक सिसौली में रही थी उसके बाद 6 अप्रैल को सुबह नोएडा के लिए रवाना हो गई थी।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के मुताबिक उनके पास के ही एक परिवार में 6 अप्रैल को एक शोक सभा थी जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। उसमें संक्रमित महिला भी आई थी। साथ ही शोकसभी में मैं भी था। इसीलिए मैने खुद को क्वारनटाइन किया है। 15 दिन तक नरेश टिकैत अपने परिवार से भी दूरी बनाकर रखेंगे। इसी के साथ ही नरेश टिकैत ने कहा कि शोकसभा में सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया था।

 

Related Articles

Back to top button