मध्य प्रदेश : सामूहिक विवाह कार्यक्रम से पहले दुल्हनों का करवाया प्रेग्नेंसी टेस्ट, 4 निकली गर्भवती

डिंडौरी (मध्य प्रदेश) में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सरकारी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गाया। सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दुल्हनों का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराए जाने का मामला सामने आया है। कलेक्टर विकास मिश्रा के अनुसार, गायनेकोलॉजिकल दिक्कतों की शिकायत करने वाली दुल्हनों का प्रेग्नेंसी टेस्ट किया गया जिनमें से गर्भवती मिलीं 4 दुल्हनों को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जांच की मांग की है। इस घटना के बाद कांग्रेस और माकपा विपक्षी दलों ने इसकी कड़ी निंदा की है, उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताया है। विपक्षी नेता ने बयान दिया की ‘बेटियों का ऐसा घोर अपमान किसके आदेश पर किया गया?’ इसके ऊपर क्या नियम कायदे हैं। आपको बता दे की गर्भवती पाई गई चारों लड़कियों को विवाह में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button