34 लोगों को कोरोनावायरस से मिली आजादी, भारत में 467 लोग कोरोना वायरस की चपेट में

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या अब 467 हो चुकी है। यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन अब तक कोरोनावायरस से 34 लोगों को सही किया जा चुका है। पहले यह आंकड़ा 24 लोगों का था लेकिन 10 लोगों को भारतीय डॉक्टरों ने ठीक कर दिया है तो यह आंकड़ा 34 हो चुका है। हालांकि भारत में 8 लोगों की मृत्यु कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना वायरस के मामले रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के 10 कोरोनावायरस संक्रमित लोगों को ठीक किया गया है।

पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बता दें कि पहले पंजाब में कर्फ्यू लगाया गया। पंजाब में इस समय 21 लोगों को कोरोनावायरस हो चुका है और कोरोना वायरस की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो 74 लोगों में कोरोना वायरस फैल चुका है। साथ ही महाराष्ट्र में दो लोगों की मृत्यु इस घातक वायरस की वजह से हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button