मुंबई से आए 3 हजार से ज्यादा यात्रियों में से 24 कोरोना संदिग्ध, सभी अस्पताल में भर्ती

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। वहीं बिहार इसकी जद से दूर ही था। बिहार में कोरोना वायरस का शनिवार तक एक भी मामला सामने नहीं आया था लेकिन रविवार को ही एक मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद एक और संदिग्ध की जान चली गई। इस तरह से बिहार में 2 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना से मौत के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है।

आपको बता दें कि गया में जब संदिग्ध का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब डॉक्टर उसका सैंपल लेने पहुंचे थे। डॉक्टरों ने चिता पर रखे शव से सैंपल लिया था। कोरोना पोजिटिव की पुष्टि के बाद उन सभी लोगों को क्वारन किया जा रहा है जिनके संपर्क में मृतक जिन संदिग्ध आया था।

बता दें कि मुंगेर के 38 साल के युवक को एम्स में 20 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। 21 मार्च की सुबह 9:28 मिनट पर उसकी मौत हो गई। लेकिन उसकी कोरोना की रिपोर्ट रविवार को आई। एम्स के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं, एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 19 मार्च से भर्ती एक 45 साल की महिला की भी रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा भी एक औऱ कोरोना का मामला सामने आया है। लेकिन मरीज की दोबारा जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। मरीज 3 दिन पहले एम्स से बिना भर्ती हुए निकल गया था।
बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुंबई से आए विशेष ट्रेन से आए 3 हजार से ज्यादा यात्रियों की दानापुर में स्क्रीनिंग कराई गई। जिनमें 24 संदिग्ध मिले। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button