U.P : महोबा में ट्रक की टक्कर से 2 बच्चों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के महोबा में गुरुवार सुबह साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्रों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दु:ख व्यक्त कर मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
महोबा की कुलपहाड़ कोतवाली के इंचार्ज रवीन्द्र तिवारी ने बताया कि सुगिरा गांव के पास कोंचिंग पढ़ने जा रहे बच्चे को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। दो बच्चे घायल हैं। उनकी हालत ठीक है। चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी खोजबीन जारी है।उधर घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किये जाने का निर्देश देने के साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की अनुमन्य सहायता प्रदान किये जाने तथा इस दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button