मध्य प्रदेश में लगी धारा 144, तिरंगा यात्रा निकालने पर हुआ केस दर्ज

मध्य प्रदेश में धारा 144 लागु होने के बावजूद तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 2 आरोपियों पर अभद्रता का मामला भी दर्ज किया गया है। पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा है कि राजगढ़ में बीजेपी की गुंडागर्दी सामने आ गई है। महिला जिला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारियों के साथ मारपीट की गई और उनके बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गयी थी। इस दौरान प्रशासन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहा था और उन्हें रास्ते से हटा रहा था। इस बीच डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं। उसी समय किसी प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर की चोटी खींच दी।

इस पूरे मामले को लेकर 150 लोगों पर (तिरंगा यात्रा निकालने पर) केस दर्ज किया गया है। इनमे से 12 आरोपी नामजद हैं। वहीँ, दो आरोपियों पर धारा 353 व 354 के तहत अभद्रता का मामला दर्ज किया गया है। इनमे से एक नामजद है और एक अज्ञात है। बता दें कि इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर से सवाल किया था कि उन्होंने किसके आदेश पर प्रदर्शनकारियों को पीटा था। उन्होंने लिखा था कि “आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता।”

Related Articles

Back to top button