पीरागढ़ी में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

राजधानी दिल्ली में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस समय बच्चे एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। बच्चे की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर बच्ची को बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। इस दरिंदे ने बच्ची के शरीर पर कई हमले किए थे। खबर है कि उसने कैंची से बच्ची के शरीर पर प्रहार किया था जिसकी वजह से बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

यह दरिंदा बच्चे को जान से मारना चाहता था। दरअसल पीरागढ़ी इलाके में 12 साल की एक लड़की अकेली थी। जिस समय कुछ आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मारने की भी कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर उसके सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर कैंची से आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार किए हैं। जिसके बाद आरोपी लड़की को अधमरी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। बच्ची के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद बच्ची के सिर और शरीर पर 5 बार से ज्यादा कैची के वार किए गए हैं। इसके बाद कमरे में बच्ची को मरा समझकर दरिंदे फरार हो गए। इस समय 12 साल की वह बच्ची अस्पताल में बहुत गंभीर स्थिति से जूझ रही है।

12 साल की बच्ची के साथ पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में हैवानियत की यह घटना घटी है। जब 12 साल की बच्ची को मरा हुआ समझ आरोपी वहां से फरार हुए । लेकिन बच्ची सिर्फ बेहोश हुई थी और होश में आने पर वह किसी तरह की क्षति हुई कमरे के दरवाजे तक पहुंची। फिर पड़ोसी के दरवाजे पर दस्तक देने के बाद यह पूरा मामला सामने आया है।

खून से सनी 12 साल की बच्ची की हालत देखकर पड़ोसी भी बेहद डर गए थे और उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर की टीम ने सिर व कटे हुए हिस्सों में टांके लगाए और फिर बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया। लड़की ने जो बयान दिया है उसमें दरिंदगी में दो लड़की शामिल बताए हैं। पुलिस को शक है कि यह दोनों जानकार भी हो सकते हैं यानी यह मामला सामूहिक दुष्कर्म का बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button