कल रात से अब तक 11 बार हिली धरती, गुजरात में फिर आया 4.5 तीव्रता का भूकंप

भारत में लगातार प्रकृति का प्रकोप जारी है। पहले से ही कोरोनावायरस से जूझ रहे भारत में अब भूकंप, चक्रवात जैसी प्रलय आने लगी है। पहले दिल्ली एनसीआर में 11 से भी ज्यादा भूकंप आए। जिससे पूरा उत्तर भारत डरा हुआ है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगातार भूकंप से लोगों के मन में डर बना हुआ है। वही कल गुजरात में 5.5 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया। जिसने सबको डरा कर रख दिया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे। वही अब खबर है कि कक्ष में दोपहर 12:57 पर भूकंप का झटका फिर एक बार महसूस किया गया।

इस बार भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। लोग भूकंप का झटका महसूस करने के बाद बाहर आ गए। भूकंप का एपिसेंटर भुज के भाचाऊ के पास रहा। कल रात भी भूकंप का एपीसेंटर यही था। बताया जा रहा है कि कल रात से लेकर अब तक 11 बार छोटे बड़े भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अब तक इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि लोग डरे हुए हैं। इस भूकंप के कच्छ के कुछ घरों में दरारे भी आ गई थी।

गुजरात ही नहीं बल्कि आज सुबह जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबर है कि आज सुबह 4:36 पर जम्मू कश्मीर में भूकंप आया। इस भूकंप 3.2 बताई जा रही है। इससे पहले ही राजधानी दिल्ली में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर में छोटे बड़े भूकंप के झटके आए थे। इसके बाद दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। आज पूरा देश कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से लड़ रहा है लेकिन प्रकृति भी अब लोगों को डरा रही हैं।

Related Articles

Back to top button