चक्रवाती तूफान वायु के डर से घबराए 10 चीनी जहाज भारत की मुठ्ठी में !

चक्रवाती तूफान “वायु” गुजरात की तरफ बढ़ रहा है | 12 से 13 जून के बीच यह सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है | भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अभी इसकी गति 80 से 90 किमी प्रति घंटा है | लेकिन सौराष्ट्र तट तक पहुंचते-पहुंचते यह 110 से 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा | चक्रवाती तूफान वायु के प्रभाव से बचने के लिए 10 चीनी जहाजों ने भारत में शरण ली है | इन पोतों को महाराष्ट्र के रत्नागिरी बंदरगाह में शरण दी गई | भारतीय तटरक्षक महानिरीक्षक के.आर सुरेश के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षा घेरा के तहत वहां रहने की इजाजत दी है | वहीं, वायु से भारत में विमानों के संचालन में भी बाधा आई है | भारतीय वायुसेना का एक विमान नई दिल्ली से विजयवाड़ा जा रहा था | यह विमान एनडीआरएफ के 160 कर्मचारियों को लेने जा रहा था | ये सदस्य गुजरात में वायु चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जा रहे थे |

वहीं, पाकिस्तान मौसम विभाग के विज्ञानी अब्दुर राशिद ने बताया कि पाकिस्तानी तटों पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा | लेकिन इसकी वजह से पाकिस्तान के तटीय इलाकों में हीट वेव बढ़ सकती है | यह तूफान आगे जाकर कैटेगरी-3 का चक्रवात बन सकता है | अब्दुर राशिद ने बताया कि चक्रवाती तूफान वायु की वजह से अरब सागर में दबाव के क्षेत्र बनेगा | इसी वजह से पाकिस्तानी तटीय इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है | अभी वहां 35 से 37 डि़ग्री तापमान है, जो बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है |

Related Articles

Back to top button