दो हिस्सो में हुई संपर्क क्रांति ट्रेन, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप

आनंद विहार से भुनेश्वर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की कपलिंग खुलने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से ट्रेन को लगभग ढाई घंटे बाद पुनः जोड़कर गंतव्य के लिए रवाना किया।

बता दें कि को उड़ीसा संपर्क क्रांति आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से भागलपुर बिहार के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जब गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान इस ट्रेन की पेंट्रीकार के पास से कपलिंग खुल गई। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। मौके पर पहुंची टीम ने लगभग 1 घंटे बाद ट्रेन को जोड़कर रवाना कर दिया।  ट्रेन जब हाथरस रेलवे स्टेशन के पास सुबह 11:00 बजे पहुंची। उसी दौरान दोबारा पैंट्रीकार के पास से उसकी कपलिंग खुल गई। यहां से भी उसे जोड़कर रवाना कर दिया गया। जब यह ट्रेन दोपहर 12:15 बजे करीब टूंडला स्टेशन पहुंची। उसी दौरान तीसरी बार इस ट्रेन की कपलिंग खुल गई। जिससे नाराज हुए यात्रियों ने टूण्डला स्टेशन पर हंगामा किया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों की मदद से ट्रेन के पैंट्रीकार कोच को अलग करने के बाद सबसे पीछे लगाकर लगभग ढाई घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों का आरोप था कि अधिकारियों ने पहले भी ट्रेन के दोनों हिस्सों को अस्थाई तौर पर ठीक किया था। जिससे यह घटना तीसरी बार हुई।

फिरोजाबाद से अतुल कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button