जामिया हिंसा में गिरफ्तार 10 में से एक भी जामिया का छात्र नहीं!

लगातार तीन दिन से चल रहे प्रदर्शन के चलते सोमवार को भी जामिया यूनिवर्सिटी में तनावपूर्ण माहौल रहा। वहीँ मंगलवार सुबह, पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालाँकि इनमे से एक भी छात्र नहीं है। इन सभी को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किए जायेंगे।

पुलिस के अनुसार ये सभी गिरफ्तारियां वीडियो फुटेज के आधार पर की गई हैं। इसके साथ ही पुलिस ने जल्दी ही कुछ और गिरफ्तारियां करने की संभावना जताई है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने जामिया के तकरीबन 50 छात्रों को हिरासत में लिया था। हालाँकि सभी को शनिवार देर रात छोड़ दिया गया था। वहीँ, तकरीबन 55 छात्रों को अस्पताल ले जाया गया था। इनमे से 10 अभी भी अस्पताल में हैं, बाकियों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के हिंसक होने की आशंका के चलते सड़कें बंद कर दी गयी हैं। इससे लोगों को दिल्ली से नोएडा रूट पर आवागमन में दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मथुरा रोड से होकर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें यात्रियों से आश्रम चौक, डीएनडी या नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है। वहीँ, कालिंदी कुंज-ओखला अंडरपास को भी बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button