मिस्र में नेटफ्लिक्स हुई बैन, जानकर रह जायेंगे दंग

प्राचीन मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा को अश्वेत महिला के रूप में फिल्माकर नेटफ्लिक्स मुश्किल में पड़ गया है। मिस्र के एक वकील ने नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेबसीरिज ‘क्वीन क्लियोपेट्रा’ को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुकदमा दायर किया है।
इसके साथ ही वकील अल-सेमरी ने मिस्र में नेटफ्लिक्स को बंद करने की भी मांग की है। वकील अल-सेमरी की इस शिकायत ने क्लियोपेट्रा की पहचान को लेकर एक पुरानी बहस छेड़ दी है। जानकारी के मुताबिक़ क्लियोपेट्रा की जाति और रंग-रूप को लेकर बहस कोई नई नहीं है।
क्लियोपेट्रा को मानव इतिहास की सबसे बुद्धिमान और खूबसूरत रानी माना जाता है। दुनिया के हर मुल्क में सबसे खूबसूरत युवती की तुलना क्लियोपेट्रा से की जाती है। मिस्र की इस शक्तिशाली रानी ने 51 ईसा पूर्व से लेकर 30 ईसा पूर्व तक शासन किया था।हाल ही में, गैल गैडोट को एक फिल्म में क्लियोपेट्रा का किरदार निभाने के लिए चुना गया था।

Related Articles

Back to top button