अब आगरा का नाम बदलने की कवायद !

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर शहरों और जिलों के नाम बदलने की कवायद में जुट गई है। नाम बदलने में अब अगला नंबर ताजनगरी आगरा का है। उत्तर प्रदेश सरकार अब आगरा जिले का नाम बदलकर अग्रवन करने की तैयारी में है। इस मामले में सरकार ने आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे हैं। अब इस पर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग मंथन कर रहा है। इतिहास के जानकारों के मुताबिक, आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया।

गौरतलब है कि नाम बदलने की यह कोशिश कोई नई नहीं है। इससे पहले योगी सरकार में इलाहाबाद और फ़ैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज व अयोध्या किया जा चुका है। इसके अलावा मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन किया गया है।

Related Articles

Back to top button