दिल्ली में यमुना नदी ने तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड, 207.55 मीटर तक पहुंचा जलस्तर हाई अलर्ट जारी!

बड़े हुए जल स्तर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी मीटिंग।

दिल्ली: दिल्ली और हरियाणा से लेकर देश के कई राज्यों में बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। सबसे ज्यादा हालात हिमाचल में खराब हैं। आज भी देश के 24 राज्यों में बारिश की आशंका है।पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 207 मीटर के स्तर को पार कर गया था।

इसके और बढ़ने की आशंका है। इससे राजधानी में बाढ़ का डर पैदा हो गया है। बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर पहुंच गया।दिल्ली में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी से यमुना नदी में उफान ला दिया है। इस उफान के कारण यमुना का जलस्तर बढ़कर 207.25 मीटर तक पहुंच गया है, जो 1978 के बाद अब तक के सबसे ज्यादा रिकार्ड स्तर 207.49 के करीब है। सेंट्रल वाटर कमीशन (CWC) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर साल 2013 के बाद पहली बार सुबह 4 बजे 207 मीटर के निशान से ज्यादा हो गया था और बुधवार को सुबह 8 बजे तक बढ़कर यह 207.25 मीटर तक पहुंच गया।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 207.35 मीटर हो जाएगा और आगे भी ये जलस्तर में बढ़ती रहेगी।

Related Articles

Back to top button