कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ फिर खोला पहलवानों ने मोर्चा

टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पद विजेता बजरंग पुराने ने बृजभूषण शरण सिंह अध्यक्ष रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, के खिलाफ एक बार पुनः विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है यह प्रदर्शन जंतर मंतर पर होगा, बजरंग पुनिया ने यह भी कहा है कि जब तक रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट एक बार फिर से जंतर मंतर दिल्ली पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध शुरू करने के लिए लौट आए हैं।7 महिला पहलवानों ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि सूत्रों की माने अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है।सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के द्वारा की गई शिकायतों की जांच कर रहे हैं और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी हरियाणा और बाहर के पहलवानों से कुल 7 शिकायतें मिली है।

Related Articles

Back to top button