जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनतीं, चरित्रहीन हैं: उमर फ़ैज़ी

केरल: केरल में एक मुस्लिम मौलाना उमर फैजी मुक्कम के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं पर उनकी कथित बात के लिए मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनती हैं, वह चरित्रहीन महिलाएं होती हैं।  उन्होंने यह कथित टिप्पणी 7 अक्टूबर, 2023 को प्रसारित एक कार्यक्रम में बहस के दौरान की हुई थीं।अब FIR होने पर NISA ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया है।ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। ये लोग मुस्लिम समुदाय और महिलाओं को ख़राब तरीक़े से पेश करते हैं। वे महिलाओं को बुर्का पहनने वाली और न पहनने वाली में बांटना चाहते हैं।फ़ैज़ी ने उन सभी महिलाओं का अपमान किया है, जो हिजाब नहीं पहनती हैं।

सुहरा ने ये भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने शुरू में उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी।

उन्होंने बताया कि जब अक्टूबर को शिकायत दर्ज की, तो पुलिस ने उनसे कहा कि अगर उन्हें अदालत से निर्देश मिलेगा तो वे मामला दर्ज करेंगे।

Related Articles

Back to top button