लंबे समय तक शादी न करने से महिलाओं को हो सकते हैं ये नुकसान.. जानें शादी का सही उम्र

सही उम्र पर शादी न करने से महिलाओं में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। महिलाओं को गर्भधारण करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसको करना हर पुरुष और महिला का सपना होता है। लेकिन अगर शादी देर से हो तो महिलाओं और पुरुषों के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

यहां हम बात करेंगे महिलाओं के ऊपर, की सही उम्र में शादी न करने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं एक महिला के लिए।

आइए जानते हैं सही उम्र में शादी न करने के नुकसान

1. सही उम्र में शादी न करने से महिलाओं के सेक्स लाइफ में कई तरह की समस्याएं आ जाती हैं। जिंदगी का रोमांच सही उम्र में शादी करने से आता है। सही उम्र में शादी करने से स्त्री और पुरुष के बीच प्यार बना रहता है और उनके बीच कोई समस्याएं नहीं आती हैं।

2. महिलाओं के देर से शादी करने पर, उनको गर्भधारण करने में कई तरह की समस्याएं आती हैं। महिलाओं में नॉर्मल डिलिवरी की संभावनाएं कम हो जाती हैं और दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

3. ज्यादा उम्र में शादी करने से होने वाले बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी कई तरह को दिक्कतें आ जाती हैं। उनके मेंटल डिसऑर्डर होने की संभावनाए बढ़ जाती हैं।

4. देर से शादी करने पर महिलाओं में मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। 20 साल के बाद शादी करने पर मिसकैरेज का खतरा 6 से 8% तक रहता है। 35 साल के बाद शादी करने पर मिसकैरेज का खतरा 30% तक हो सकता है। जबकि 40 साल के बाद शादी करने पर यह खतरा बढ़कर 50% तक हो जाता है।

इसीलिए महिलाओं को सही उम्र में शादी करना सेहतमंद और फायदेमंद बताया गया है।

Related Articles

Back to top button