भाजपा की महिला नेत्री की हत्या, हाईवे पर मिला शव, मचा हड़कंप!

गुवाहाटी: असम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक भाजपा नेत्री की नेशनल हाईवे पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। भाजपा महिला नेता की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है।

जुनाली भाजपा का नेतृत्व करने के साथ-साथ एक वॉर्ड मेंबर भी थीं। मामला ग्वालपाड़ा जिले का है। जुनाली की हत्या करने के बाद शव को कृष्णाई के शालपारा में नेशनल हाईवे-17 पर फेंक दिया गया।मृतका की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है जो पार्टी की जिला सचिव के पद पर कार्यरत थी। वह ग्वालपाड़ा के मटिया गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने रविवार रात शालपारा इलाके के पास नेशनल हाईवे 17 से शव बरामद किया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना पर असम के मंत्री अशोक सिंघल ने ट्विटर पर लिखा, न्याय सुनिश्चित करने के लिए घटना की गहन जांच की जाएगी।

हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button