बेंगलुरु: यात्रा के दौरान रैपिडो बाइक से कूदी महिला

ताज़ा खबर बेंगलुरु से आ रही है, जहां एक रैपिडो चालक ने सवारी महिला को दूसरे जगह ले जाने का प्रयास किया। बेंगलुरू में जब एक महिला को यह मालूम चला की रैपिडो बाइक चालक उसे दूसरी जगह ले जाना चाहता था तो उसने रैपिडो बाइक से छलांग लगा दी।
पुलिस ने कहा कि घटना 21 अप्रैल को हुई जब महिला ने रात करीब 11 बजे रैपिडो ऐप पर एक सवारी बुक की। चालक ने महिला का फोन यह कहकर ले लिया कि वह ओटीपी जांचना चाहता है, लेकिन अचानक विपरीत दिशा में जाने लगा और फोन नहीं लौटाया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने चलती गाड़ी में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
जिसके बाद बेंगलुरु के येलहंका में अबरार बीएमएस कॉलेज के पास उसने तेज रफ्तार बाइक से छलांग लगा दी। कॉलेज का गार्ड महिला की मदद के लिए दौड़ा तो बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले 27 वर्षीय दीपक राव के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button