अनंतनाग में महिला की दम घुटने से मौत, बेटी की हालत गंभीर

अनंतनाग,  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिलेे में सोमवार को एक महिला की अपने घर में दम घुटने के कारण मौत हो गई और गंभीर रूप से बीमार उसकी बेटी को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मृतक महिला की पहचान मसूदा (37) के रूप में हुई है। मसूदा और उसकी बेटी दोनों सोमवार सुबह अनंतनाग के करेवा कॉलोनी बिजबेहरा स्थित घर में बेहोशी की हालत में मिले थे। दोनों को तुरंत उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मसूदा को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।

ये भी पढ़ें-भारत के लोकतंत्र ने दुनिया के सामने आदर्श स्थापित किया है: राष्ट्रपति कोविंद

सूत्रों के मुताबिक ठंड से बचने के लिए कमरे में रखे कोयले बुखारी हीटर की वजह से महिला का दम घुटा था, हालांकि मौत के असल कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी में घाटी में लगभग छह लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

Related Articles

Back to top button