ठाणे: नाले में कूदकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

ठाणे: मुंबई के ठाणे के एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नाले में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है। हालाकि उसने ऐसा क्यों किया है इसकी पुष्टि अभी तक नही हो पाई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 27 वर्षीय एक महिला ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाले में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि वह विटवा रेलवे पुल से कूद गई लेकिन दमकल कर्मियों ने उसे बचा लिया। उन्होंने बताया कि सीने और कूल्हों में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button