उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए चैलेंज बनी माफियाओं की पत्नियां

उत्तर प्रदेश के माफियाओं पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम साबित होते हुए दिख रही है। वहींअगर माफियाओं की पत्नियों की बात की जाए तो उनको भी पकड़ने में पुलिस टीमे नाकाम रही हैं। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन हो या मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी, यह दोनों ही पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। दोनों के ऊपर 50-50 हजार का इनाम घोषित होने के बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन कोई सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही।इसी घटना को लेकर जब शाइस्ता की गिरफ्तारी की नौबत आई तो वह फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया, लेकिन उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। बेटे असद के एनकाउंटर और पति अतीक की हत्या के बाद भी शाइस्ता अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है

वहीं माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी भी पुलिस की गिरफ्तर से दूर हैं। मुख्तार के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता लगा कि कंपनी में उसकी पत्नी आफ्शां के शेयर सबसे अधिक हैं। इसी के बाद पुलिस ने आफ्शां से पूछताछ को लेकर नोटिस भेजा। हालांकि वह फरार हो गई। आफ्शां के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। दबिश और कुर्की के बावजूद आफ्शां को पकड़ने में सफलता नहीं हासिल हो रही है।

Related Articles

Back to top button