राजनाथ सिंह बोले- ​चुनावों में जीत का मतलब भाजपा की साख बढ़ी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात स​​मेत देश के कई राज्यों में हुए उपचुनावों में शानदार सफलता अर्जित की है। समाज के सभी वर्गों में मोदीजी के प्रति भरोसा देश के हर राज्य में बहुत मज़बूत हुआ है।

​उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, यही वह मार्ग है जिस पर सरकार, संगठन और गठबंधन मिलकर काम कर रहे हैं। ग़रीबों की सेवा और कल्याण के भाव ने जनता के बीच भाजपा की साख बढ़ाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज सुशासन एवं जनकल्याण की पर्यायवाची बन गयी है।​ उपचुनावों में भारी विजय के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हार्दिक बधाई देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने अपने एक ट्विट में कहा कि साथ ही उन सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का वंदन करता हूं जिन्होंने अपने जिस्म का पसीना बहाकर पार्टी को इन ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

Related Articles

Back to top button