कौन हैं सुप्रिया भारद्वाज, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक

कांग्रेस पार्टी ने मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी सुप्रिया भारद्वाज को एक बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। उन्हें कांग्रेस पार्टी ने अपना राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सुप्रिया भारद्वाज को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

आखिर कांग्रेस ने सुप्रिया भारद्वाज पर क्यों सौंपी इतनी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने कई मीडिया चैनल में काम कर चुकी सुप्रिया भारद्वाज को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी का अपना राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। सुप्रिया भारद्वाज मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है और उन्हें 16 साल से ही मीडिया लाइन का ज्ञान है। सुप्रिया के पास मास्टर ऑफ़ मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी है। उन्हें मीडिया जगत का अच्छा अनुभव है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सुप्रिया भारद्वाज को कांग्रेस से राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक पद पर नियुक्त किए जाने की जानकारी दी है।

राधिका खेड़ा के बीजेपी में जाने के बाद खाली था पद

कांग्रेस के तरफ से राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक का पद राधिका खेड़ा के पास में था लेकिन उनकी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ नाराजगी देखने को मिली और इस बीच उन्होंने पिछले हफ्ते कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।इस बीच उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नेताओं पर अपने साथ अभद्रता की एक जाने का आरोप भी लगाया था। राधिका खेड़ा के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा था लेकिन आपको कांग्रेस पार्टी ने इसमें मीडिया जगत से जर्नलिस्ट को लाकर उसके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।

Related Articles

Back to top button