जब जब हिंदू घटा, देश बंटा: साक्षी महाराज

अपने विवादित बयान के लिए माने जाने वाले BJP सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की वकालत की है

हमेशा विवादों में रहने वाले, अपने विवादित बयान से सुर्खियां बटोरने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के ऊपर अपना बयान दिया है।

जानिए साक्षी महाराज ने क्या कहा 

एक रिपोर्ट के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए साक्षी महाराज ने कहा है कि, “इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद से मैं बहुत आहत हूं। 8 फीसदी हिंदू घट गया और मुसलमानों की संख्या 40 फीसदी बढ़ गई।   आजादी के बाद हुए विभाजन के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू थे, लेकिन उनकी संख्या लगातार घटती चली गई और आज सिर्फ 1 से डेढ़ फीसदी हिंदू बचे हैं। जो बचे हैं उनकी स्थिति बेहद ही खराब है। हिंदुओं की संख्या में ये कमी इसलिए आई, क्योंकि पाकिस्तान में हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण, हत्या या फिर देश से जबरन निकाल दिया गया।”

4 वीबी 40 बच्चे नहीं चलेंगे

साक्षी महाराज ने आगे बोलते हुए कहा कि, “सुप्रीम कोर्ट ने भी बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की है। इस देश में तत्काल प्रभाव से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। ये अपरिहार्य है, जब-जब हिंदू घटा है, देश बंटा है। पहले भी मैंने चेताया था 4 बीवी, 40 बच्चे इस देश में नहीं चलेंगे। अगर मैं 4 बच्चों की अपील करने लगा तो, वैसे भी लोगों ने मेरे इस बयान को काटकर चला दिया, जिससे मेरे खिलाफ केस दर्ज़ हो गया। जबकि, मैं ना हिंदू की बात करता हूं ना ही मुसलमान की, मैं देश की बात करता हूं।

BJP से प्रत्याशी हैं साक्षी महाराज 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लगातार 10 वर्षों से सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर BJP ने उन्नाव से ही प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में साक्षी महाराज ने सपा के प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला को करीब 4 लाख वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी। उनके सामने इस बार सपा से अन्नू टंडन (Annu Tondon) प्रत्याशी हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button