हमारी रगों में शहीदों का खून है, हम लड़ेंगे: प्रियंका गांधी

राहुल गांधी को लोकसभा से निरस्त करने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी में आक्रोश का माहोल साफ देखा जा सकता है, ना केवल सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि कई अन्य राजनीतिक दलों ने भी इस फैसले पर गुस्सा जताया है। ट्विटर पर राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट थम ही नही पाए थे, तब तक बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक नया ट्वीट ट्रेंड कर रहा है, जिसमे उन्होंने मोदी सरकार को खरी खरी सुनाई है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा की मोदी जी ने जब राहुल गांधी के पिता पर सवाल उठाया तब उन्हें 2 साल की जेल क्यों नही हुई, उन्होंने पूरी भरी सभा में पूछा की राहुल नेहरू उपनाम क्यों नही रखते तब उन्हे संसद से बाहर क्यों नही किया गया? उन्होंने संसद में पूरे कश्मीरी पंडित समाज की भावनाओ को कई बार लज्जित किया है। अगर उसकी जवाबी कार्यवाही में राहुल जी ने आपसे अदानी की लूट पर सवाल उठा लिए तो उन्होंने क्या गलत किया, आपसे सवाल पूछने पर आप बौखला गए? अपने मेरे परिवार पर परिवारवादी कहा, जान लीजिए की इसी परिवार ने लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है, जिसे आप खत्म करने में लगे हैं।हमारे खून जो खून दौड़ता है उसकी एक अलग खासियत है, यह आपकी तरह सत्तालोभी, तानाशाह के सामने कभी नही झुकेगा।

Related Articles

Back to top button