ब्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ..जानिए शपथ में क्या बोलें?

ब्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। देश की संप्रभुता और स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति 52 शब्दों की शपथ लेते हैं

ब्लादीमिर पुतिन ने एक बार फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतकर राष्ट्रपति की कुर्सी संभाल लिए हैं। उन्होंने आज लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। रूस में 15 से 17 मार्च तक हुए चुनाव में 87% वोट हासिल करके पुतिन ने इतिहास रचा था।

पहली बार वर्ष 2000 में बने थे राष्ट्रपति

पुतिन पहली बार वर्ष 2000 में राष्ट्रपति बने थे। 2004 को वो दूसरे कार्यकाल के लिए रूस के राष्ट्रपति चुने गये। फिर 2012 में तीसरे टर्म के लिए राष्ट्रपति चुने गए। फिर 2018 में चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए। तभी से यह उनका 5वा टर्म है, जब पुतिन राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं। शपथ के दौरान रूसी राष्ट्रपति 52 शब्दों में अपना शपथ लेते हैं।

जानिए क्या है शपथ के शब्द 

अपने शपथ में कहते हैं कि, “रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, मैं प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान और सुरक्षा करने की शपथ लेता हूं, रूस के संविधान का पालन करना और उसकी रक्षा करना, राज्य की संप्रभुता और स्वतंत्रता, सुरक्षा और अखंडता की रक्षा करना और लोगों की ईमानदारी से सेवा करना।

मास्को के क्रेमलिन पैलेस में ली शपथ

पुतिन ने रिकॉर्ड 5वी बार अपने राष्ट्रपति पद की शपथ मॉस्को स्थित क्रेमलिन पैलेस में ली। यह वही जगह है जहां, रूस के जार परिवार के 3 राजाओं एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2 की ताजपोशी हुई थी।

Related Articles

Back to top button