‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाने की गलत जानकारी देकर Troll हुए विशाल डडलानी, Users ने कहा ये

संगीत की दुनिया में मशहूर सिंगर विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) एक बार फिर से खबरों का हिस्सा बन गए हैं। इस बार वो अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि इंडियन आइडल के एक एपिसोड की वजह से ट्रोलर्स के निशान पर आ गए हैं।

क्या है मामला

विशाल डडलानी इन दिनों इंडियन आइडल को जज कर रहे हैं। इस दौरान एक एपिसोड में एक प्रतिभागी को बताते हैं कि ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाने को लता मंगेशकर ने 1947 में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था। अपने इस राय के कारण इस वक्त वो ट्रोल हो रहे हैं।सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके सुझाव को गलत बताते हुए कह रहे हैं कि इस गाने तो 1962 के दौर में कवि प्रदीप ने लिखा था। इस गाने की धुन तब के मशहूर संगीतकार रहे सी. रामचंद्रन ने दी थी और लता मंगेशकर ने इस गाने को गाया था।

 

गलत जानकारी देने पर हुए ट्रोल

इसके साथ ही कहा जाता है कि इस गाने को 1962 में चीन से मिली हार को बाद देशवासियों का मनोबल बढ़ाने के लिए गाया गया था।आपको बता दें कि विशाल डडलानी को ट्रोल करते हुए पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि यह हैं म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी। इतिहास, संगीत और भारत रत्न एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मान दो-दो लोगों के बारे में उन्हें बेहद खराब जानकारी है।

उन्होंने आगे लिखा कि ‘लता मंगेशकर जी ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों गीत’ 26 जनवरी, 1963 को दिल्ली में गाया था। इसे कवि प्रदीप ने लिखा था। गीत को सुनने के बाद भरे गले से पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था, ‘लता बेटी, तुम्हारे गीत ने मुझे रुला दिया…।’

 

Related Articles

Back to top button