सरकारी बस में लड़की के साथ सेक्स कर रहा था कंडक्टर ,वीडियो वायरल!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश रोडवेज बस में लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है।यहां चलती बस में एक कंडक्टर युवती के साथ सेक्स करते मिला।उनकी इस हरकत को बस में बैठे यात्रियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर हंगामा शुरू कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया  है जानकारी के मुताबिक लखनऊ जा रही हाथरस डिपो की एक रोडवेज बस का यह शर्मनाक मामला बताया जा रहा है।जहां कंडक्टर बस की पिछली सीट पर महिला के साथ बैठा नजर आ रहा है। बस में सवार दूसरे यात्रियों के मुताबिक, दोनों कंबल ओढ़कर शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसी दौरान एक यात्री ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा और लोगों को बुला लिया।दोनों को इस हालत में देख कई यात्री कंडक्टर के पास पहुंचे और महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में उसका वीडिय बनाने लगे।

बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने वीडियो बना रहे यात्री से तीखी नोकझोंक भी की। इसके बाद एक यात्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह शर्मनाक घटना हाथरस परिवहन निगम को कलंकित करने वाली है।

Related Articles

Back to top button