तमाम अटकलों को दिया विराम, वरुण गांधी अब देंगे मां का साथ

काफी दिनों से अटकले लग रही थी कि वरुण गांधी अब क्या पीलीभीत से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या फिर कांग्रेस का दामन थामेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनावों में पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया था, हालांकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। अफवाहें तो ये भी थी कि क्या मेनका गांधी सुल्तानपुर के लिए चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

लेकिन अब सभी अटकलों को वरुण गांधी ने ये कहकर विराम लगा दिया कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि सुल्तानपुर में मां मेनका के चुनाव प्रचार में उनका साथ देंगे। इस खबर से ये भी साफ हो गया कि मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव लड़ना स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि आज पीलीभीत लोकसभा सीट के नामांकन की आखिरी तारीख है।

कांग्रेस ने दिया था ऑफर

वरुण गांधी को कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में आ जाना चाहिए। कुछ लोगों का मत था कि वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि मेनका गांधी की ये परम्परागत सीट है। वरुण गांधी पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव यहां से जीत चुके हैं। लेकिन कांग्रेस के इस बयान पर दोनों ने चुप्पी साधी रखी।

इसी बीच कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वरुण गांधी का टिकट कटा है तो भाजपा ने उनके लिए कुछ अच्छा सोच रखा होगा। वह पार्टी के साथ है।

Related Articles

Back to top button