वाराणसी: केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव खो चुके मानसिक संतुलन

यूपी उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला हमला- कहा- उन्हें श्रेय लेने हो गई बीमारी

लखनऊ। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी 2 पार्टियां बीजेपी और अखिलेश यादव की सपा में जोरदार टक्कर देखने को मिल रहा हैं। इन पार्टियों के नेता लगातार एक-दुसरे पर हमलावर हो रहे हैं। वहीँ सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा सभी योजना पर अपना नाम लिखने का दिखावा करने के मामले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन पर तंज कसा हैं। काशी विश्वनाथ धाम को लेकर सोशल मीडिया पर अखिलेश ने पोस्ट किया था कि इसकी शुरूआत भी उनके द्वारा की गई थी। इस पर उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सपा अध्यक्ष को हर बात श्रेय लेने की बीमारी हो गई है। बाबा विश्वनाथ उनको सद्बुद्धि दें। वह सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि आज मुगल आक्रमणकारियों के कलंक को धो दिया गया। यह अभियान अभी जारी रहेगा। हालांकि मथुरा पर सीधे तौर वह कुछ बोलने से बचते दिखाई दिए।

देश दुनिया में अपनी जमा रहा है धाक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है। वाकई में देश आजादी के इस सफर में विकास के अनगिनत कीर्तिमान गढ़ते हुए दुनिया में अपनी धाक जमा रहा है। यह हमारे बदलते भारत की एक नहीं पिक्चर हैं,जिसकी पूरी दुनिया कायल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु बनकर उभरा है। कोरोना महामारी में भी देशवासियों का ख्याल रखते हुए अन्य मुल्कों की भी मदद की गई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा होने वाले चुनाव में भाजपा 300 से अधिक पर जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Back to top button