पिता की मर्ज़ी के खिलाफ अखिलेश ने डिंपल से की थी शादी, जानिए ये अनोखा किस्सा

अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है। पहली बार उनकी मुलाकात तब हुई थी,

अखिलेश यादव के राजनीतिक जीवन के बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हम आपको बता रहे हैं अखिलेश यादव और डिंपल की पहली मुलाकात से शादी तक के सफर की कहानी।

24 नवंबर की तारीख है बेहद खास
सपा परिवार के लिए नवंबर महीने की 24 तारीख बेहद खास है। वर्ष 1999 इसी दिन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर प्यार शादी तक पहुंच गया। अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी काफी रोमांचक है। दोनों के माता-पिता पहले इस रिश्ते से राजी नहीं थे। खासतौर पर तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी अपने बेटे की इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन बाद में कुछ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी समझाने और जोर देने पर वे भी मान गए। मुलायम की रजामंदी के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि इस शादी को अखिलेश की दादी मूर्तिदेवी का आशीर्वाद प्राप्त था।

डिंपल यादव

 

अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है। पहली बार उनकी मुलाकात तब हुई थी, जब अखिलेश 21 साल के थे,जबकि डिंपल महज 17 साल की थीं। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के यहां हुई थी। तब डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थीं। धीरे-धीरे उनकी यह मुलाकातें प्यार में बदल गई। 4 साल डेट करने के बाद 1999 में घर वालों की इजाजत के बाद दोनों की शादी हुई। अखिलेश के लिए उनकी पत्नी डिंपल उनके राजनीतिक कॅरियर में लेडीलक साबित हुईं।

अखिलेश को निजी जीवन लाइम लाइट में लाना पसंद नहीं
अखिलेश यादव मीडिया में तो अपनी राजनीति को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन वे अपने व्यक्तिगत जीवन को सभी के सामने लाना पसंद नहीं करते। इसका पता उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजनीतिक जीवन के अलावा भी अपने परिवार को भी पूरा समय देते हैं। वे अपने बच्चों के लिए बेस्ट पापा हैं। साल 1999 में अखिलेश यादव और डिंपल रावत की शादी हुई थी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्नल की बेटी डिंपल से लव मैरिज की थी।

akhilesh yadav
akhilesh yadav

 

टीपू और भैया नाम से थे विख्यात
घर वालों के बीच टीपू और युवा समाजवादियों के बीच ‘भैया’ नाम से पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि डिंपल का हाथ थामने के लिए उन्हें दादी का साथ व सहारा लेना पड़ा। यह भी खुलासा किया कि इंजीनियरिंग से राजनीति में आकर और उत्तर प्रदेश में अब तक के इतिहास में सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड बनाने वाले अखिलेश उर्फ टीपू बचपन में आम बच्चों से अलग नहीं थे। वह कंपट के लिए पेड़ पर चढ़ जाते थे। वो नीचे तब उतरते जब उन्हें कंपट (टाफी) दे दी जाती।

Related Articles

Back to top button