उत्तराखंड : राहुल गांधी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने मंदिर में लगाई अर्जी

उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सड़कों पर उतर आई है। इस फैसले के खिलाफ पार्टी सत्याग्रह आंदोलन से लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ता राहुल को न्याय दिलाने के लिए अपना हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है। जहां युवा कांग्रेसियों ने राहुल को न्याय दिलाने के लिए मंदिर में अर्जी लगाई है।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित माता कोकिला के मंदिर पांखू में कांग्रेसियों ने राहुल को न्याय दिलाने के लिए अर्जी लगाई है। कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने एक अर्जी लिखकर मंदिर परिसर में टांग दी है।कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है, कि की अर्जी लगाने के बाद राहुल गांधी को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी के साथ अन्याय हुआ है। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मां कोकिला देवी के दरबार में ही राहुल गांधी को न्याय मिलेगा। युवा कार्यकर्ताओं का ये पत्र सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि भगवान के दर पर ही राहुल को अब न्याय मिलेगा।

Related Articles

Back to top button