उत्तर प्रदेश: शिक्षिका ने ज़हर पीकर कर ली ख़ुदकुशी

उत्तर प्रदेश –कासगंज में एक शिक्षिका ने सुसाइड करते हुए लाइव वीडियो बनाया। महिला ने फोन में वीडियो रिकॉर्ड करते हुए जहर खा लिया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों का जिक्र किया। इसमें वह कह रही है,”बाय” मैं जा रही हूं। अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को। अब कभी परेशान नहीं करूंगी।” यह पूरा मामला कोतवाली गंज डुडवारा क्षेत्र का शुक्रवार का है। महिला टीचर का नाम रंजना था।मामले में महिला के मायके वालों ने उसके पति, सास-ससुर, ननद और मौसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ननद और मौसी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button