यूपीएससी पास या फेल होने के बाद कैसे बदल जाते हैं लोगों के विचार, देखें ये वायरल वीडियो

यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कड़ी मेहनत करते हैं। यूपीएससी का एग्जाम पास करना बहुत मुश्किल होता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारत की केंद्र और राज्य सरकार के तहत 24 सेवाओं में भर्ती करवाती है। यूपीएससी परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। आज के समय में सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल हो जाते हैं। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत अधिक वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स यूपीएससी अभ्यत्री की बात कर रहा है, कि कैसे सिलेक्शन होने या न होने पर लोगों के विचार बदल जाते हैं-

यहां देखें पूरा वीडियो-

यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी का ‘दुःख’ 👇

‘सिलेक्शन से पहले और बाद में आदमी वही रहता है. बस लोगों की सोच बदल जाती है ‘

😺

वीडिओ साभार: SM pic.twitter.com/mF9Wh6Hg14

— Dharmendra singh (@DharmendraIPS_) August 14, 2021

वीडियो में ये शख्स कह रहा है कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद व्यक्ति वही रहता है बस लोगों की सोच बदल जाती है। अगर लड़के ने लंबे बाल रखें हैं और उसका सिलेक्शन हो जाए तो लोग कहेंगे कि लड़का इतनी मेहनत करता था की बाल कटवाने का समय भी नहीं था और अगर वहीं सिलेक्शन नहीं हुआ तो लोग कहेंगे कि इतने लंबे बाल रखकर आज तक किसी का सिलेक्शन हुआ है क्या?  इसके बाद शख्स आगे कहता है कि अगर लड़का मोटा हो जाए और उसका सिलेक्शन हो जाए तो लोग कहेंगे कि वो इतनी मेहनत करता था कि हिलता-डुलता भी नहीं था और अगर सिलेक्शन नहीं हुआ तो लोग कहेंगे कि खाना खा- खाकर मोटा हो गया है। पहले खाने से फुर्सत मिल जाए तभी तो सिलेक्शन हो।

अगर लड़का किसी लड़की के साथ घूमता हो और सिलेक्शन हो जाए तो लोग कहेंगे हर सफल व्यक्ति के पीछे लड़की का हाथ होता है और वहीं अगर सिलेक्शन न हो तो लोग कहेंगे कि लड़की के साथ घूम रहा था सिलेक्शन कहा से होगा। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये शख्स आगे कहता है कि अगर आप सांस जोर- जोर से ले लें और आपका सिलेक्शन हो जाए तो लोग कहेंगे कि इतनी मेहनत करता था कि समय बचाने के लिए सांस भी जोर- जोर से लेता था और वहीं अगर सिलेक्शन नहीं हुआ तो लोग कहेंगे सिलेक्शन कहा से होता उसे तो सांस लेने से ही फुर्सत नहीं थी।

इस पर लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं

Shi bat hai 😆😆hum UPSCstudents ki life hi kuchh yesi hai …ghar se bahar niklo to ghum rhe thoda phone uthaya to hardam mobile pr hi lge hai…. Thoda hsi mzak kr liya to UPSC ke student serious hote Hain aise nahin hote Hain jesi tum ho 😆😆bhaiya ne bahut shi bat boli

— Shikha yadav (@Shikhay51613500) August 14, 2021

Related Articles

Back to top button